कुलदीप यादव की ताजा खबरे T 20 मे किया कमाल
Ind vs SA: भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हरा दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक के बाद कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के पांच विकेट की मदद से भारत ने गुरुवार को तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने सात विकेट पर 201 रन बनाए।
इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, जबकि दूसरे मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज का तीसरा मैच काफी अहम था और इस मैच में कुलदीप यादव की फिरकी का जलवा देखने को मिला। कुलदीप यादव की गेंदों के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। कुलदीप ने मैच में सिर्फ 17 गेंदों के अंदर आधी अफ्रीकी टीम को पवेलियन भेजकर इतिहास रच दिया। कुलदीप यादव के लिए कल का दिन खास इसलिए भी था, क्योंकि वो अपने जन्मदिन के दिन मुकाबला खेल रहे थे।
नई दिल्लीः Ind vs SA: कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक के बाद कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के पांच विकेट की मदद से भारत ने गुरुवार को तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने सात विकेट पर 201 रन बनाए।
कुलदीप यादव का पंजा
अपना 29वां जन्मदिन मना रहे कुलदीप ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें 14वें ओवर में लिए गए तीन विकेट शामिल हैं। रविंद्र जडेजा को दो जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सर्वाधिक 35 जबकि कप्तान एडेन मार्कराम ने 25 रन बनाए। कुलदीप यादव भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक से अधिक बार पांच विकेट लेने का कारनामा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. कुलपीद यादव ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में हुए मैच में पांच विकेट झटके थे।
जायसवाल ने भी लिजाड विलियम्स को मिडविकेट पर छक्का लगाया। वह कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी को लांग ऑफ पर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में रीजा हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे। सूर्यकुमार ने विलियम्स की गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद वह विलियम्स की गेंद पर सीमारेखा पर मैथ्यू ब्रीज्के को कैच देकर लौटे।
Tags- कुलदीप यादव की ताजा खबरे T 20, कुलदीप यादव, कुलदीप यादव की ताजा खबरे, न्यूज़ अपडेट, न्यूज़, क्रिकेट, टी 20, इंडिया टी 20, Kuldeep Yadav T20, Kuldeep Yadav T20 records, Kuldeep Yadav T20 wickets, Kuldeep Yadav T20 stats, Kuldeep Yadav T20 bowling,Kuldeep Yadav T20 performance, Kuldeep Yadav T20 career, Kuldeep Yadav T20 best figures, Kuldeep Yadav T20 matches, Kuldeep Yadav T20 economy rate, Kuldeep Yadav T20 ranking, Kuldeep Yadav T20 international, Kuldeep Yadav T20 debut, Kuldeep Yadav T20 team, Kuldeep Yadav T20 specialist, Kuldeep Yadav T20 playing style, Kuldeep Yadav T20 captaincy, Kuldeep Yadav T20 Indian cricket, Kuldeep Yadav T20 left-arm wrist spin, Kuldeep Yadav T20 cricket updates