घाटकोपर मे होर्डिंग गिरने से हुई Kartik Aaryan के अंकल-आंटी की मौत
मुंबई के घाटकोपर में तेज तूफ़ान के कारण गिरी एक विशाल होर्डिंग के नीचे दब कर मरने वालों में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी भी शामिल थे। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। होर्डिंग लगाने वाली कम्पनी के मालिक भावेश भिंडे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घाटकोपर इलाके के छेदापुर में गिरी इस होर्डिंग की चपेट में मनोज चनसोरिया और अनीता चनसोरिया भी आ गए और उनकी मौत हो गई। यह कार्तिक आर्यन के अंकल और आंटी (मामा और ममी)थे। मनोज रिटायर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोलर थे और हादसे के बाद गुरुवार (16 मई, 2024) को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनोज और अनीता अपने बेटे यश से मिलने के लिए वीजा के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने मुंबई आए थे, जोकि अमेरिका में रहता है. उनका बेटा यश 13 मई को शाम 5 बजे से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था. मनोज से संपर्क करने में असमर्थ और अनीता द्वारा फोन का जवाब न दिए जाने के कारण, उसने मदद के लिए अपने पिता के सहकर्मियों से संपर्क किया. मुंबई पुलिस की मदद से उन्होंने ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास घाटकोपर में उनके अंतिम स्थान का पता लगाया. घंटों की खोजबीन के बाद, उन्हें आखिरकार ढहे हुए होर्डिंग के नीचे फंसे शव मिले. यह खबर मिलते ही यश तुरंत अमेरिका से रवाना हो गए. गुरुवार, 16 मई को सहार के एक श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. वहीं खबरें ये भी हैं कार्तिक आर्यन भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. मनोज चंसोरिया, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से रिटायर्ड जनरल हैं और कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार हैं".
मुंबई पुलिस ने भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गुरुवार (16 मई, 2024) को गिरफ्तार किया। मुलुंड को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की कई टीमें लगाई थी। भिंडे को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि वह लगातार अपनी पहचान भी छुपा रहा था। मुंबई में इस होर्डिंग के गिरने के बाद BMC ने अन्य सभी बड़ी होर्डिंग के ऑडिट करने के आदेश दिए हैं। BMC ने कई होर्डिंग हटाए भी हैं।
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से चर्चा में बने हुए एक्टर कार्तिक आर्यन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर की फिल्म का कल यानि 18 मई को ट्रेलर रिलीज होने वाला है और इससे पहले एक्टर की जिंदगी में बड़ा तूफान आ गया है। दरअसल, हाल ही में मुंबई में आंधी-तूफान आया था, जिसमें सड़क पर लगा एक बड़ा होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में कई लोग घायल हुए और 16 लोगों ने बीच सड़क अपनी जान गंवाई दी है। अब खबर आई है कि मुंबई होर्डिंग क्रैश हादसे में फिल्म एक्टर कार्तिक ने अपने मामा-मामी को खो दिया है।
Tags- Kartik Aaryan Relatives Death,Kartik Aaryan,Ghatkopar hoarding incident, Kartik Aaryan's maternal uncle and aunt died in Ghatkopar hoarding accident, Kartik Aaryan uncle and aunt die in Ghatkopar hoarding crash site,कार्तिक आर्यन, कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत