Trending
Saturday, 2026 April 11
परफेक्ट खोपरा पाक बनाने की विधि हिन्दी में
Veg Recipe / 2023/08/30

परफेक्ट हलवाई जैसा खोपरा पाक रेसिपी ( Khopra pak/ coconut barfi/ kopra pak)

भारतीय खानपान में मिठाई का विशेष महत्व होता है। विभिन्न राज्यों में बनाई जाने वाली मिठाइयाँ विशेष तौर पर त्योहारों और खास मौकों पर खासी महत्वपूर्ण होती हैं। एक ऐसी प्रसिद्ध मिठाई है 'खोपरा पाक', जिसका स्वाद और सेहत के लिए गुण दोनों ही अद्वितीय हैं। इस ब्लॉग में, हम खोपरा पाक के बारे में विस्तार से जानेंगे।

खोपरा पाक का विशिष्टता:
खोपरा पाक एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जिसमें खोपरा (नारियल) को दूध, चीनी और घी के साथ पकाकर बनाया जाता है। इसमें खोपरे की खुशबू और दूध का मिलन एक अद्वितीय स्वाद पैदा करते हैं। 

सेहत के लाभ:

प्रोटीन स्रोत: खोपरा पाक में मौजूद नारियल प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जिससे शरीर के मासपेशियों को ऊर्जा मिलती है।
आंतों के लिए फायदेमंद: दूध और घी के साथ नारियल का सेवन पाचन तंत्र को सुखद आराम प्रदान करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
शक्तिशाली ऊर्जा स्रोत: घी और नारियल में मौजूद मिश्रण सेहतमंद ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे थकान और कमजोरी कम होती है।

खोपरा पाक बनाने की सामग्री

  1. नारियल बारीक ग्रेट किया हुआ 400 ग्राम / नारियल बुरा
  2. 2 चम्मच पानी
  3. दूध 500 ग्राम
  4. चीनी 400 ग्राम
  5. दूध की मलाई 1 कटोरी
  6. चांदी की बरख 

खोपरा पाक बनाने की विधि 

खोपरा पाक बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई में 2 चम्मच पानी डालेंगे। फिर उसमे दूध डालकर उबालेंगे। गैस की आंच को तेज रखे। जब दूध आधा हो जाए तब उसमे शक्कर डाले। औऱ शक्कर की पूरी तरह घुल जाने दे। जब शक्कर दूध में पूरी तरह घुल जाए तब उसमे नारियल का बुरा डाल ले। औऱ अच्छे से हिलाए, हिलाने के बाद आप उसमे मलाई डाल दे। औऱ पूरी तरह अच्छे से नारियल में मिक्स करे। मलाई को मिक्स करने के बाद आप, 2 चम्मच दूध में केसर के धागे मिला कर रखे और उसे डाले। 
अच्छे कलर के लिए आप एक चुटकी ऑरेंज कलर का फूड के एक चम्मच पानी में मिक्स करे और उसमे घोले। औऱ उसे अब नारियल में मिक्स करे। कलर को अच्छी तरह नारियल में मिक्स करे। औऱ थोड़ी देर पकाये। फिर गैस को बंद करले। 
अब एक बर्तन मे घी लगाए। उसमे हम खोपरा पाक जमाएंगे। खोपरा पाक को जमने के लिए हम 4 से 5 घंटे के लिए छोड़ देंगे।जमने के बाद इस पर चांदी की बरख लगा देंगे। औऱ उसे चाकू की सहायता से काट लेंगे। 

Tags- खोपरा पाक, खोपरा पाक रेसिपि, खोपरा पाक बनाने की विधि, खोपरा पाक बनाने की रेसिपि, खोपरा पाक रैसिपि, खोपरा पाक कैसे बनाते है।


Frequently Asked Questions

खोपरा पाक बनाने के लिए कौनसा नारियल का उपयोग होता है?
खोपरा पाक बनाने के लिए ताजा नारियल का बुरा का उपयोग होता है। आप ताजा नारियल को ग्रेट करके भी ले सकते है।
खोपरा पाक बनाने की सामग्री क्या है?
खोपरा पाक बनाने की सामग्री नारियल बारीक ग्रेट किया हुआ 400 ग्राम / नारियल बुरा 2 चम्मच पानी दूध 500 ग्राम चीनी 400 ग्राम दूध की मलाई 1 कटोरी चांदी की बरख
खोपरा पाक किसमे बनाया जाता है?
खोपरा पाक दूध में बनाया जाता है।
खोपरा पाक को कितने घंटे तक ज़माना चाहिए?
खोपरा पाक को 3 से 4 घंटे तक ज़माना चाहिए।
खोपरा पाक किससे बनाया जाता है?
खोपरा पाक नारियल से बनाया जाता है।

Tranding


HappyZindagi

contact@happyzindagi.com

© Happy Zindagi. All Rights Reserved.